फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cricket match for voter awareness

क्रिकेट मैच से मतदाताओं को प्रेरित करेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
cricket match for voter awareness
क्रिकेट मैच से मतदाताओं को प्रेरित करेंगे दिव्यांग खिलाड़ी
विज्ञापन

महराजगंज। दिव्यांग के साथ-साथ आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों की कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत 26 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आयोजकों की ओर से दो क्रिकेट टीमों का गठन किया गया है।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सफल बनाने तथा जिले की पांच विधानसभा सीटों पर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन की ओर से नियमित रूप से पहल की जा रही है। बूथों पर आकर्षक व्यवस्था बनाए जाने के साथ ही विविध आयोजन पर भी जोर दिया जा रहा है। 10 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांगों की कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता कराने की तिथि तय थी, लेकिन बारिश की वजह से स्टेडियम में पानी भरने से आयोजन को स्थगित करना पड़ा। अब जबकि स्टेडियम की स्थिति ठीक हो चुकी है तो 26 फरवरी को मैच आयोजित किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत लोगों मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है।
विज्ञापन

आज एनएसएस के युवा करेंगे जागरुकता कार्यक्रम
जिले भर के ऐसे महाविद्यालय जहां पर राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियां संचालित होती हैं, वहां पर छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed