फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crackdown on illegal transportation, two vehicles seized, half a dozen challaned

Maharajganj News: अवैध परिवहन पर कसा शिकंजा, दो वाहन सीज, आधा दर्जन का चालान

Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal transportation, two vehicles seized, half a dozen challaned
सोनौली। सोनौली बस स्टैंड के पास बुधवार को एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, एसडीएम नवीन कुमार और क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम की संयुक्त टीम ने डग्गामार और अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान कई वाहन बिना पूरे दस्तावेजों के संचालित होते पाए गए। इस दौरान दो वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। पकड़े गए वाहन नेपाल से सवारी भरकर गोरखपुर और अन्य स्थानों की ओर जा रहे थे। इनमें कुछ प्राइवेट परमिट पर चलने वाले वाहन भी शामिल थे, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यावसायिक रूप से सवारी ढो रहे थे। साथ ही, गैर-प्रदेश की गाड़ियां भी बिना वैध परमिट के सवारी ले जाते हुए पकड़ी गईं। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अवैध परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर कोतवाल अजित प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी नवनीत नागर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed