{"_id":"65b65488216919bdb80b0775","slug":"cow-smuggling-leader-arrested-along-with-his-associate-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-114645-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गो-तस्कर का सरगना सहयोगी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गो-तस्कर का सरगना सहयोगी संग गिरफ्तार
Sun, 28 Jan 2024 06:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्रों में गोकशी व तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुरंदरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुरंदरपुर पुलिस रविवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गो तस्कर का सरगना ग्राम दशरथपुर थाना पुरंदरपुर निवासी प्रेमचंद्र यादव को दशरथपुर चौराहे से तथा उसके साथी ग्राम सोहनहवा थाना परसामलिक निवासी गजेंद्र यादव को ग्राम सोहनहवा थाना परसामलिक से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद्र, गजेन्द्र और ग्राम मेघौली कला थाना निचलौल निवासी मदन यादव, रुस्तम उर्फ राशिद थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार का एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना प्रेमचंद यादव है। आरोपी गोकसी तथा गोवंश की तस्करी करते हैं। आरोपियों ने पुलिस को गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी कर चुके हैं। समाज विरोधी क्रियाकलाप को देखते हुए इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। संवाद