फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   covide veccine rajistraction in hospital

कहीं पंजीकरण के लिए हंगामा तो कहीं टीकाकरण का इंतजार

Wed, 28 Jul 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
covide veccine rajistraction in hospital
कहीं पंजीकरण के लिए हंगामा तो कहीं टीकाकरण का इंतजार
विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, सुरक्षा कर्मी रहे सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में टीकाकरण के लिए केंद्रों पर उन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, जो बिना पंजीकरण कराए ही पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पहले से पंजीकरण कराने वाले लोगों को भी टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्रोें पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में 5255 लोगों को टीका लगाया गया।
बुधवार को महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की अधिक भीड़ दिखी। इनमें तमाम लोग बिना पंजीकरण के ही पहुंच गए थे। केंद्र पर पहुंचने के बाद जरूरी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद टीका लगाया गया। महेंद्र, साकेत, रमेंद्र, बृजमोहन ने बताया कि पंजीकरण कराए बगैर आने पर टीका नहीं लग पाया। वहीं साहिल, सुजीत, बबूल ने बताया कि पहले के बाद भी टीका लगवाने के लिए घंटे पर इंतजार करना पड़ा। भीड की वजह से गर्मी में काफी परेशानी हुई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवाने पहुंचे। जिले के सभी सीएचसी एव पीएचसी पर टीका लगाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानी परिसर में लोगों ने हंगामा किया। प्रतिरक्षण अधिकारी के समझाने पर लोग शांत हुए। बुधवार को कुछ लोग अस्पताल के पास एक साइवर कैफे में पंजीकरण कराने पहुंचे तो स्लाट खाली नहीं मिलने पर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि 100 रुपये लेकर पंजीकरण किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी के प्रतिरक्षण आधिकारी राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि लोग समझ नहीं पाए, जिससे हंगामा करने लगे। उनको पंजीकरण के बारे में समझाकर शांत करा दिया गया। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी चौक बाजार में तैनात डॉ. राम स्वरूप सिंह ने बताया है कि केंद्र पर 201 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है। इस मौके पर बाल कृष्ण ओझा, वेदव्यास पांडेय, शशिकला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में बुधवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12377 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 7 सक्रिय केस हैं। मरने वालों की संख्या 136 है। वहीं अब तक 12234 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोविड अस्पताल में इन दिनों कोई मरीज भर्ती नहीं है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed