फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   covid Vaccination in 72 Villages will begin from today

कोविड टीकाकरण के लिए आज व कल चलेगा महा अभियान

Wed, 25 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
covid Vaccination in 72 Villages will begin from today
चयनित 72 गांवों में लगाई जाएगी कोविडरोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोविड टीकाकरण के लिए महा अभियान चलेगा। दोनों दिनों के लिए सभी बारह ब्लॉकों से 72 गांव चयनित किए गए हैं। टीकाकरण के लिए मौके पर ही पंजीकरण हो जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लॉकों से छह-छह गांव ( कुल 72 गांव) चयनित किए गए हैं। इन सभी 72 गांवों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया हैं, वह अपने नजदीक के गांव में जाकर टीका लगवा लें। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

यूएनडीपी के जिला कोल्ड चेन मैनेजर नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि सभी 12 ब्लॉकों से जो 72 गांव चयनित किए गए हैं, उनमें सदर ब्लॉक के महुअवा, बरवां फहीम, खुटहा, सिसवा नवीन, सवरेजी, धानी ब्लॉक के मिरहिरिया, मुसबर, बारीपार, खजुरगांवा, गोपालपुर, भैसला, मिठौरा ब्लॉक के बड़हरा वैद्य, सोनवल, बड़हरा मीर, सोहगौरा, ओबरी और पिपरिया गुरूगोविन्द राय गांव शामिल हैं। इसी प्रकार टीकाकरण के लिए निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत धमौर, पिपरा काजी, पैकौली, भेड़हरी, गेधवान, भगवानपुर, सिसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरखपुरा, परसा गिदही, विशुनपुर भड़ेहर, बौलिया बाबू, मधनिया और बरवा कला शामिल हैं। वहीं पर घुघली, परतावल, पनियरा, फरेन्दा, बहदुरी, लक्ष्मीपुर, नौतनवा ब्लॉक के भी छह-छह गांव चयनित हैं, जहां पर जाकर लोग कोविड का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए इनमें से एक दस्तावेज जरूरी:
1-आधार कार्ड
2- वोटर कार्ड,
3-बैंक पासबुक
4-पासपोर्ट
5-पैन कार्ड
6- ड्राइविंग लाइसेंस
7- जाबकार्ड
8-राशन कार्ड
(मोबाइल नंबर भी जरूरी है)
---------
बूथ पर रखें इन बातों का ख्याल
-कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
-मास्क का प्रयोग करें ।
-दो गज की दूरी बनाकर रहें।
-भीड़- भाड़ से बचें।
-साबुन पानी से हाथ धोएं।
-सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed