{"_id":"66ae33be4216eb11fc02bb2c","slug":"court-orders-re-investigation-in-murder-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-128255-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हत्या के मामले में न्यायालय ने दोबारा विवेचना का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हत्या के मामले में न्यायालय ने दोबारा विवेचना का दिया निर्देश
Sat, 03 Aug 2024 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 2021 में निचलौल थाना क्षेत्र में राजकुमार यादव की हत्या के मामले में न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को दोबारा विवेचना कराने के लिए निर्देशित किया है। निचलौल थाने में दर्ज मुकदमे में विवेचक पर अंतिम रिपोर्ट लगाकर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि साक्ष्यों को छिपाकर मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई है, जबकि हत्या के सभी साक्ष्य उपलब्ध हैं।
वादी मुकदमा रामचंद्र ने बताया कि मेरे पुत्र राजकुमार (40) की शादी ठूठीबारी क्षेत्र के पिपरा में हुई थी। पुत्र सऊदी अरब में रहकर ठेकेदारी करता था। पूरा पैसा पत्नी के नाम से भेजता था। बहू ने निचलौल कस्बे में मकान बनवा ली तथा अन्य कई जगह जमीन और वाहन खरीद ली। मई 2021 में पुत्र सऊदी से वापस लौटा तो उसने भेजे गए धन का हिसाब मांगा।
बहू ने अपने प्रेमी से मिलकर पति को जबरिया बीमार घोषित करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया। 22 जुलाई को बिना हमें सूचना दिए रात में 10 बजे राजकुमार को घर से लेकर कहीं चली गई। 23 जुलाई की सुबह मेरे समधी ने फोन कर बताया कि राजकुमार की मौत हो गई है। जब हमने शव को देखने तथा पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई तो उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
मामले में एसपी के आदेश पर निचलौल थाने में पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोप है कि प्रभाव में आकर विवेचक ने मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दिया।