{"_id":"69e93436a83aab8c000f9a44","slug":"couple-injured-after-entering-house-due-to-old-enmity-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175841-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दंपती घायल
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा खादर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।
प्रियंका पांडेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 अप्रैल की सुबह वह अपने पति के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकल रही थीं, तभी उनके पट्टीदार ओम प्रकाश पांडेय अचानक दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे।
प्रियंका पांडेय ने बताया की जब उनके पति जयप्रकाश पांडेय ने गाली देने का कारण पूछा तो आरोपी और उग्र हो गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। पति को बचाने के लिए जब प्रियंका बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का देकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
पीड़िता का कहना है कि जान बचाने के लिए वे लोग घर के अंदर भागे, लेकिन आरोपी डंडा लेकर घर में घुस आए मारापीटा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी ओम प्रकाश पांडेय निवासी पिपरा खादर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।