फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Couple caught doing obscene act on the road

Maharajganj News: सड़क पर अश्लील हरकत करते पकड़े गए प्रेमी युगल

Sun, 09 Nov 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Couple caught doing obscene act on the road
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में शनिवार की शाम एक बिरयानी की दुकान में बैठे प्रेमी युगल को लोगों ने अश्लील हरकत करते देख लिया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। उपस्थित लोगों ने युवक पर लव जिहाद की आशंका जताई और बताया कि वह गैर हिन्दू समुदाय से है। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर चौकी पर ले गई।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि महिला विवाहित है और पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी के साथ घूमने निकली थी। उसने बताया कि दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये हुई थी। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवक ने अपना नाम बताकर कहा कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के परिजनों को बुलाकर जानकारी ली जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed