{"_id":"6314f1b1340c055ad8579fd7","slug":"country-tops-in-the-thinking-of-prime-minister-narendra-modi-maharajganj-news-gkp4493964180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच में देश सबसे ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच में देश सबसे ऊपर
विज्ञापन
ब्रह्मलीन गुरु गोरक्षनाथ महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते द?
- फोटो : MAHARAJGANJ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच में देश सबसे ऊपर
विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित किया
कहा-दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा है
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच में देश सबसे ऊपर है। वह वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। बल्कि रचनात्मक तरीके से उच्च लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ते हुए सबसे बेहतर परिणाम लाने के लिए काम करते हैं।
यह बात देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने चौक नगर पंचायत के ब्रह्मलीन गुरु गोरक्षनाथ महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगे कोई नेता नहीं टिकता। साढ़े 12 साल सीएम रहे और आठ साल से पीएम हैं। यह अद्भुत है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया में लोकप्रियता बढ़ रही है। आम आदमी का जीवन स्तर सुधर रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दल की आधारशिला रखी। हमारे नेतृत्व ने सुखद परिणाम दिया है। 330 भारतीय जनता पार्टी के सांसद है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा है। पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के देशों की मदद कर रहे हैं।
इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, प्राचार्य डॉ. बसंत नाथ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद