फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Counting of votes will be done on 140 tables

Maharajganj News: 140 मेजों पर होगी मतों की गिनती

Sun, 07 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 140 tables
समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार व एड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के दस नगर निकायों की मतगणना 13 मई को निर्धारित चार स्थलों पर होगी। इन स्थलों पर गणना के लिए कुल 140 टेबल लगाए जाएंगे। इसे निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां सीट पर तथा नगर पालिका आनंदनगर, बृजमनगंज, चौक, निचलौल, पनियरा, परतावल, सोनौली व घुघली सीट पर चार मई को मतदान हुआ था। अब जबकि मतगणना की तिथि भी निर्धारित है तो पूरा प्रशासनिक अमला उसकी तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां गणना के लिए लगभग 870 कर्मियों की ड्यूटी निकाली गई है तो वहीं दूसरी तरफ गणना के लिए कुल 140 टेबल लगाए जाने की भी योजना है। प्रशासन की ओर से चार चक्रों में गणना को पूरा कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में मतदेय स्थलों की संख्या को देखते हुए ही अध्यक्ष व सभासद पद की गणना के लिए अलग-अलग टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------

निकाय का नाम-------बूथों की संख्या------- गणना के लिए लगने वाले टेबल
नपा महराजगंज------------68-------------------------34
नपा नौतनवां----------------33------------------------16
नपं आनंदनगर--------------43------------------------22
नपं निचलौल----------------21------------------------10
नपं घुघली-------------------13------------------------06
नपं सोनौली-----------------19------------------------10
नपं पनियरा-----------------22------------------------10
नपं परतावल----------------26------------------------12
नपं बृजमनगंज-------------20------------------------10
नपं चौक बाजार-------------21-----------------------10
--------------------------------
गणना के लिए चिह्नित स्थल
समेकित विद्यालय धनेवा-धनेई----नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पंचायत पनियरा, परतावल, घुघली व चौक बाजार।
तहसील निचलौल---- नगर पंचायत निचलौल
तहसील फरेंदा--------नगर पंचायत आनंदनगर व बृजमनगंज।
तहसील नौतनवां-------- नगर पालिका नौतनवां व नगर पंचायत सोनौली
-------------------------------
मतगणना प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए कराएं बैरिकेडिंग
महराजगंज। मतगणना की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए समेकित विद्यालय परिसर में बैरीकेडिंग कराई जाए। इस कार्य में विलंब न किया जाए। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नियुक्त कंप्यूटर आपरेटरों को भी मतगणना के कार्य के लिए सम्बद्ध किया जाए। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को मतगणना के लिए चिह्नित किए गए समेकित विद्यालय धनेवा-धनेई में स्ट्रांग रूम व मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी के पास कम्प्यूटर आपरेटर की व्यवस्था रहे, जिससे कि मतगणना संबंधी आवश्यक कार्यों को समय से कराया जा सके। अराजक तत्वों को चिन्हित किया जाए जिससे कि मतगणना में व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। सभी निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे निष्पक्ष मतगणना के कार्य को पूरी तत्परता से करें। प्रभारी अधिकारी कार्मिक संतोष कुमार राय ने बताया कि नौ मई को मतगणना कार्मिकों को आईटीएम. चेहरी में सुबह आठ बजे से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed