फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Counted the achievements of the government by taking out a bike rally

बाइक रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई

Thu, 09 Jun 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Counted the achievements of the government by taking out a bike rally
सक्सेना चौक पर बाईक रैली निकालते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
बाइक रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भाजयुमो की ओर से बाइक रैली निकालकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पनियरा विधान सभा के परतावाल चौराहे पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर विकास तीर्थ बाइक रैली को रवाना किया। छपिया, धर्मपुर, भिटौली, शिकारपुर रामपुरवा होते हुए रैली नगर के सक्सेना चौराहे पर पहुंची, जहां सदर विधायक ने रैली का स्वागत किया तथा झंडी दिखाकर आगे की ओर रवाना किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में तमाम कार्य कराए गए। समाज के हर वर्ग के लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस दौरान पवन श्रीवास्तव, बलराम दुबे, शिवेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर पटेल, प्रदीप गौड़, भारतेंदु मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed