फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Counseling on diet held amid uproar, allegations of breaking rules

Maharajganj News: हंगामें के बीच डायट पर हुई काउंसिलिंग, नियम तोड़ने का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Counseling on diet held amid uproar, allegations of breaking rules
महराजगंज। शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुई। अभ्यर्थियों ने चयन सूची में गुणांक का प्रदर्शन न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हंगामा शुरू कर दिया। कुछ नाम दो स्थानों पर हैं। बीएसए ने समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद 81 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा वर्ष 2016 की सहायक शिक्षक भर्ती मामले में आदेश पारित किया। इसके बाद सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित काउंसलिंग में कुल 81 अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग कराई। इसके पूर्व तमाम अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए जारी सूची पर आपत्ति करते हुए जमकर बवाल काटा। बाद में पुलिस के हस्ताक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में 2016 में हुई 12460 सहायक शिक्षकों की भर्ती में से शेष 6470 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरु हो चुकी हैं। महराजगंज में रिक्त 360 सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति होनी थी। इसके सापेक्ष करीब 1900 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। इनमें से 97 अभ्यर्थी पहले ही चयनित किए जा चुके हैं। शेष 263 पदों के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए 263 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को काउंसलिंग को लेकर एक बवाल मच गया। अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिल कर काउंसलिंग प्रक्रिया और सूची पर आपत्ति की। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने डायट पर जमकर बवाल भी काटा। हंगामे और शोर-शराबे के बीच काउंसलिंग तो हुई लेकिन अन्य अभ्यर्थियों ने अफसरों को घेरते हुए तमाम सवाल भी उठाया। मामला बिगडता देख एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र व पुलिस ने एक प्रतिनिधि मंडल की बीएसए से वार्ता कराई। इसमें अभ्यर्थियों ने चयन सूची में गुणांक प्रदर्शित नहीं किये जाने पर सवाल उठाया। कहा कि पारदर्शिता के लिए गुणांक होना आवश्यक है। अन्य जिलों में ऐसा किया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि चयन सूची में पहले क्रमांक पर जगमति देवी का नाम है लेकिन 12460 की मदर लिस्ट में उनके गुणांक के आगे अंग्रेजी में नुल दर्ज है। उनका गुणांक आपको कैसे पता चला। इसके अलावा अन्य जिलों में जब मल्टीपल आवेदकों को हटा कर सूची बनाई गई है। जैसा कि सचिव का आदेश है, लेकिन यहां शासनादेश का उल्लंघन किया गया है। बीएसए ने बताया कि समझाने के बाद शांति पूर्ण ढंग से प्रकिया पूरी हुई। पूरी कार्रवाई नियम के अनुसार की गई।


-------------



चार काउंटर पर हुई काउंसलिंग

महराजगंज। सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में आयोजित काउंसलिंग के लिए कुल चार काउंटर लगाए गए थे। डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में बनाई गई काउंसलिंग समिति में बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य दमयंती यादव शामिल रही। एसडीएम दिनेश मिश्रा की देख रेख में 81 अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी काउंसलिंग कराई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed