फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Counsel the teenagers by understanding their mood

Maharajganj News: किशाेरों की मनोदशा समझ कर काउंसिलिंग करें

Sun, 03 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Counsel the teenagers by understanding their mood
महराजगंज। किशोरों को अच्छी राह दिखाने में पीयर एजुकेटर की भूमिका अहम है। किशोर हमारे स्वस्थ समाज के आधार हैं। पीयर एजुकेटर उनकी मनोदशा को समझें व राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से उन्हें जोड़ते हुए मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

ये बातें नगर के एक वाटिका में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से हुए पांच दिवसीय शिविर के समापन के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि एएनएम किशोरों में अच्छी समझ विकसित करने का कार्य करें। 10 से 19 वर्ष के किशोरों का भी यह दायित्व है कि वे अच्छे समाज के लोगों में रहें तथा ऐसा कार्य करें जो दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी हो। जिला सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि एएनएम प्रशिक्षक की भूमिका में रहते हुए आशाओं व उनसे जुड़े पीयर एजुकेटरों से समय-समय पर संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। परामर्शदाता सरोज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में किशोर स्वास्थ्य व कल्याण दिवस, किशोर मित्रता क्लब की बैठक करानी होगी। इस दौरान कविता पांडेय, रूक्मिणी, विजयलक्ष्मी, पुष्पा, नीलम, पूजा, रीता, नाजमा, माला देवी, सिंधू मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानकों के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दें
सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में शनिवार को हुए आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि वे संबंधित ग्राम क्षेत्र मेंं छह अथवा उससे अधिक सदस्य वाले परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दें। इससे जहां पात्रों को त्वरित रूप से लाभान्वित किया जा सकेगा। बीसीपीएम लवली वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए। इस दौरान माया, उर्मिला, रीता, ललिता, मंजू, सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed