फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Councilors gave proposals regarding development works in the wards

Maharajganj News: सभासदों ने वार्डों में विकास कार्यों संबंधी दिए प्रस्ताव

Mon, 10 Jul 2023 07:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Councilors gave proposals regarding development works in the wards
महराजगंज। नौतनवां नगर पालिका सभागार में सोमवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक हुई। इसमें सभासदों ने विभिन्न विकास कार्य के प्रस्ताव दिए। बैठक में मौजूद नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभागार के लिए दो एसी देने की घोषणा की।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में शुद्ध पेयजल, जल निकासी, निष्प्रयोज्य वस्तुओं की नीलामी, तालाबों के सुंदरीकरण, जल संरक्षण आदि विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सभासदों ने अपने अपने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में सभासदों द्वारा विकास संबंधी कई प्रस्ताव दिए गए गए हैं। इस मौके पर सभासद सुंदरी भारती, राकेश जयसवाल, अभय कुमार, प्रमोद कुमार गौतम ,लल्लू जायसवाल ,अजय दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed