{"_id":"64f63d819f34f2fe7e05fbe7","slug":"council-teachers-staged-protest-regarding-demands-sent-memorandum-to-chief-minister-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5121-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को ज्ञापन बीएसए को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांगों के संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में शिक्षकों की भूमिका अहम है। वे उन्हें शिक्षित करने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास की पहल कर रहे हैं, मगर जब उनके हितों की बात आती है तो शासन व विभाग की ओर से विशेष रुचि नहीं दिखाई जा रही है। जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण व पदोन्नति के मामले में भी शासन की ओर से शिथिलता दिखाई जा रही है। उनकी मांगों में सभी शिक्षकों का बीमा धन दस लाख करने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, पारस्परिक स्थानांतरण की न्यूनतम सेवा अवधि समाप्त करने, शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखने, आनलाइन कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने, विद्यालय समय के बाद होने वाली बैठक को बंद करने, दूसरे शनिवार को भी अवकाश घोषित करने, दिव्यांग वाहन भत्ता की बढ़ी दर लागू करने, उपार्जित अवकाश की सुविधा देने आदि शामिल हैं।
धरने में अशोक राय, बैजनाथ सिंह, राघवेंद्र पांडेय, अखिलेश पाठक, सुधाकर राय, नवीन त्रिपाठी, टीपी सिंह, हरीश शाही समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।