फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Council schools made a leap in proficiency, 874 schools were declared proficient.

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों ने निपुणता में लगाई छलांग, 874 स्कूल निपुण घोषित

Wed, 18 Mar 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Council schools made a leap in proficiency, 874 schools were declared proficient.
पहले 49.39 फीसदी स्कूल घोषित हुए थे निपुण, 61 फीसदी हुए
विज्ञापन

आयोजित होगा निपुण सम्मान समारोह, 37.50 लाख खर्च लिमिट तय
महराजगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों ने निपुणता में लंबी छलांग लगाई है। इस वजह से जनपद के निपुण स्कूलों की संख्या 61 फीसदी तक जा पहुंच गई है। इस उपलब्धि को देखते हुए 25 मार्च को निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपद में 37.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।सम्मान समारोह में डीएलएड प्रशिक्षु, निपुण स्कूल के शिक्षक, प्रधानाध्यापक, विद्यार्थी, एआरपी, बीईओ, बीएसए व एडी बेसिक शामिल होंगे।
सम्मान समारोह का आयोजन डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी परिषदीय स्कूलों का निपुण दर्जा अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में अब तक के निपुण स्कूलों की संख्या की बात करें तो 50 फीसदी से कम स्कूल निपुण घोषित हुए लेकिन जनवरी 2026 के सर्वे का परिणाम 14 मार्च को राज्य परियोजना कार्यालय ने जारी किया। जनपद की रिपोर्ट उपलब्धि भरी मिली है और निपुण स्कूलों की संख्या जो 49.39 थी वह बढ़कर 61 फीसदी तक हो गई है। जनपद के कुल 874 स्कूलों को निपुण घोषित हुए हैं।
विज्ञापन

27 जनवरी से 14 फरवरी तक एप से हुआ आकलन
27 जनवरी 2026 से 14 फरवरी तक जनपद के 1,419 परिषदीय स्कूलों में निपुण आकलन सर्वे पहली बार एआई फीचर वाले निपुण प्लस एप के जरिये किया गया। इसमें कक्षा एक व दो के 12-12 बच्चों से राज्य परियोजना कार्यालय से तय भाषा व गणित के जवाब पूछे गए। प्राप्त तथ्यों की ऑनलाइन फीडिंग डीएलएड प्रशिक्षुओं ने की। इसके तहत जनपद के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों का आकलन किया गया। प्रक्रिया में डायट के मार्गदर्शन में कुल 92 प्रशिक्षु लगाए गए। इनकी निगरानी के लिए डायट की 48 टीमें सक्रिय रहीं। डायट कंट्रोल रूम से भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी निपुण नोडल सुनील कुमार भारती व डायट प्रशासनिक नोडल सोहन पटेल की तरफ से रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ा ग्राफ

निपुण सर्वे में जनपद शिक्षा सत्र 2025-26 में 874 स्कूलों के निपुण दर्जा हासिल कर प्रदेश में चौथे नंबर पर काबिज हुआ है। जनपद से आगे पहले पायदान पर हरदोई के 1002 स्कूल, अलीगढ़ में 969 व शाहजहांपुर के 916 स्कूल निपुण घोषित किए गए हैं। शैक्षिक सत्र 2024-25 की सूची में महराजगंज 20वें नंबर पर तो 2023-24 में 39वें पायदान पर था।

वर्जन

निपुण सर्वे के परिणाम में जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उपलब्धि पर विभाग व डायट की टीम का सम्मान समारोह 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कार्यक्रम में खर्च सीमा 37.50 लाख रुपये है।
-अभिजीत सिंह, डायट प्राचार्य
------------
जनपद के परिषदीय स्कूलों ने निपुण सर्वे में शानदार प्रदर्शन किया है। यह विभागीय प्रयास व उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन से संभव हो सका है।
-रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed