फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cough and cold are getting better later

Maharajganj News: देर में ठीक हो रहा खांसी-जुकाम, बुखार, एंटीबायोटिक दवा न लें बार-बार

Tue, 12 Sep 2023 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cough and cold are getting better later
महराजगंज। डॉक्टर साहब...बुखार आए एक हफ्ते से अधिक हो गया है। खांसी और जुकाम बहुत है। एंटीबायोटिक दवा दे दीजिए, बड़ी कमजोरी हो रही है। जिला अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम-बुखार से पीड़ित हर रोज 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर बता रहे हैं कि अधिकांश मरीज एंटीबायोटिक दवा देने को कहते हैं, लेकिन ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि खांसी-जुकाम में ज्यादा एंटीबायोटिक लेने की जरूरत नहीं है। इससे फायदे की अपेक्षा नुकसान हो सकता है। मौसम के संक्रमण के कारण बुखार और जुकाम-खांसी देर से ठीक हो रहा है। बारिश का मौसम कई बीमारियां साथ लेकर आता है। इस मौसम में बदलाव के साथ इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। इससे वायरल और खांसी- जुकाम के अलावा बुखार का खतरा बढ़ रहा है। बारिश के दिनों में कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। इससे जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर होती है वह जल्द बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बार-बार एंटीबायोटिक दवा न लें।डॉ. एवी त्रिपाठी बताया कि मौसम की वजह से जुकाम होने के बाद खांसी व बुखार आ रहा है, जो बुखार चार-पांच दिन में ठीक हो जाता था वह कई बार सात-आठ दिन में उतर रहा है। इससे मरीज की इम्युनिटी भी कम हो रही है, लेकिन जरूरी है कि खाना व पौष्टिक चीजें लेना बिल्कुल बंद न करें। गली-मोहल्ले या अपने मन से केमिस्ट से दवा बिल्कुल न लें। ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से शरीर को नुकसान होता है।
विज्ञापन

----------------------
डॉक्टर के अनुसार, इम्युनिटी ऐसे मजबूत करें
घर का बना ताजा खाना खाएं।
शरीर में पानी व पोषण की कमी न होने दें।
मौसमी फल जरूर खाएं, गाजर व काले चने खाएं।
खाने में नींबू, शिमला मिर्च व पपीता शामिल करें।
भरपूर नींद लें, गीले कपड़े न पहनें, रोज नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed