फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Corrections can be made in verification from enumerators who do self-enumeration.

Maharajganj News: स्वगणना करने वाले प्रगणकों से सत्यापन में करा सकते हैं सुधार

Mon, 25 May 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corrections can be made in verification from enumerators who do self-enumeration.
महराजगंज। प्रभावी जनगणना के दौरान जिन्होंने स्व-गणना पूरी कर ली है उन्हें प्रगणकों की मदद से सुधार का मौका मिल रहा है। उपायुक्त राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) मनोज ने बताया कि प्रगणक डाटा सत्यापन के साथ मकान गणना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह 20 जून तक जारी रहेगी और प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। रविवार को 15 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) 1462 एचएलबी प्रोग्रेस पर हैं।
जनगणना-2027 के पहले चरण में प्रगणक के माध्यम से घर-घर गणना का काम शुरू है। इसमें परिवार के मुखिया को स्व गणना के डेटा को संशोधित कराने का मौका दिया जा रहा है। परिवार के मुखिया की तरफ से आईडी बताने पर स्व गणना का विवरण पोर्टल पर खुल जाता है। इससे डेटा में सुधार का पूरा मौका है। वहीं प्रगणक अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकान नंबर भी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

जनगणना के पहले चरण में 7-21 मई तक स्व गणना कराई गई है। इ समें परिवार के मुखिया को स्वयं से ही जनगणना से संबंधित 33 सवालों के जवाब दर्ज करने होते हैं। तीन सवालों के जवाब प्रगणक के माध्यम से घर-घर गणना के समय भरे जा रहे हैं। पहले चरण में स्व गणना की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब प्रगणक के माध्यम से 20 जून तक घर-घर गणना कराई जा रही है। प्रगणक की तरफ से स्व गणना से वंचित मकानों की भी गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed