फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Corporates will participate in the rejuvenation of secondary schools

Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों के कायाकल्प में सहभागी होगा कारपोरेट

Thu, 06 Nov 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Corporates will participate in the rejuvenation of secondary schools
माध्यमिक में विद्यांजलि 5.0 से शासन ने दिया अवसर
विज्ञापन


278 माध्यमिक स्कूल पोर्टल पर बताएंगे अपनी जरूरत
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों के विकास में कारपोरेट घराने, निजी संस्थान एवं ट्रस्ट भी सहभागी बनेंगे। इसके लिए शासन ने विद्यांजलि 5.0 अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान स्वयंसेवियों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों, स्थानीय उद्यमियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, एनजीओ को विद्यालयों के साथ जोड़कर उनकी शैक्षिक और भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने का कार्य करेगी।
योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल से कोई भी व्यक्ति या संस्था विद्यालय के शिक्षण गतिविधि, संसाधन, सेवाएं और भौतिक आवश्यकताओं में सहायता दे सकती है। विद्यांजलि 5 .0 के जिला समन्वयक मुकेश कन्नौजिया ने बताया कि इसके तहत जिले में सक्रियता के साथ विद्यालय की दीवारों की रंगाई-पुताई, लाइब्रेरी, बालिका सशक्तीकरण, अध्यापक,विशेषज्ञों द्वारा शिक्षण, खेल सामग्री, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल डिवाइस, पुस्तक, स्कूल भवन कायाकल्प आदि में जनसहभागिता आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत विद्यालय को अपनी जरूरतें संबंधित पोर्टल पर पोस्ट करने हैं जिन्हें स्वयंसेवी संस्था या संगठन अपनी सुविधा अनुसार पूरा करेंगे । यह नवाचार स्कूलों को सामुदायिक साझेदारी का मंच प्रदान करने के लिए है। जनपद के 278 विद्यालयों तक जानकारी पहुंचाकर इसके बारे में प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन




-----------

कोट

समग्र शिक्षा शिक्षा का विद्यांजलि में समावेश होने से संबंधित माध्यमिक विद्यालय के आवश्यकताओं की सफलता से पूर्ति हो सकेगी। प्रत्येक नगरीय, गांव के स्कूल तक इसकी जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करते हुए इसे एक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed