{"_id":"6581a3c35b1363ae6402c206","slug":"cooks-demonstrated-regarding-honorarium-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-12011-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानदेय को लेकर रसोइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानदेय को लेकर रसोइयों ने किया प्रदर्शन
Tue, 19 Dec 2023 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Dec 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइयां फ्रंट के बैनर तले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइयों ने बकाया मानदेय को लेकर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय न मिलने व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष संध्या, राजेंद्र प्रसाद व जालंधर प्रसाद की अगुवाई में रसोइयों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अप्रैल माह से अब तक मानदेय नहीं मिला है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। रसोइयों से ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी जबरन करवाई जा रही है। उन्होंने रिक्त पदों पर चयन और मानदेय भुगतान की मांग की।