{"_id":"606a04278ebc3e8d2a1157d0","slug":"convesion-cast-sent-to-schools-maharajganj-news-gkp390838817","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों को भेजी गई 1.83 करोड़ रुपये की परिवर्तन लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों को भेजी गई 1.83 करोड़ रुपये की परिवर्तन लागत
विज्ञापन

परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के 2,66,961 विद्यार्थियों के लिए भेजी गई परिवर्तन लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के 2,66,961 विद्यार्थियों को खाद्यान्न की परिवर्तन लागत प्रदान किए जाने के लिए धनराशि भेज दी गई है। इस सप्ताह में सभी के खाते में उसे भेज दिया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 1,92,339 विद्यार्थियों को 685 रुपये की दर से व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 74,622 विद्यार्थियों को 923 रुपये की दर से परिवर्तन लागत भेजी जानी है। प्राथमिक विद्यालयों में कुल 138 दिन तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 124 दिन की परिवर्तन लागत विद्यालयों को भेज दी गई है। एमडीएम खाते से अब उस धनराशि को इस सप्ताह विद्यार्थियों के खाते में भेजने का कार्य होगा। जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि परिवर्तन लागत के रूप में विद्यालयों को 1.83 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है। इस सप्ताह उसे विद्यार्थियों के खाते में हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
5276 रसोइयों को भेजा गया मानदेय
जिले में कार्य करने वाले 5276 रसोइयों को फरवरी माह के मानदेय के रूप में कुल 79 लाख 14 हजार रुपये का मानदेय भी भेज दिया गया है।