फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Contract of five canceled for not installing GPS in vehicles

Maharajganj News: वाहनों में जीपीएस न लगवाने पर पांच का ठेका निरस्त

Wed, 06 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Contract of five canceled for not installing GPS in vehicles
महराजगंज। धान खरीद के उपरांत ढुलाई के लिए लगे वाहनों में जीपीएस न लगावाने पर जिला खाद्य विपणन विभाग ने पांच लोगों का ठेका निरस्त कर दिया है। सभी को काली सूची में डालने के लिए पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में हो रही धान खरीद व उसके बाद बन रहे चावलों की ढुलाई के लिए कुल 10 लोगों को ठेका जारी किया गया था। इसमें से पांच जहां मानक के अनुरूप कार्य कर रहे हैं, वहीं पांच की ओर से अपने कार्यों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ढुलाई में लगे वाहनों में पारदर्शिता के दृष्टिगत जीपीएस लगना है। मगर बार-बार निर्देश व नोटिस के बाद भी मेसर्स शंभूनाथ गुप्ता, मेसर्स रामरेखा गुप्ता मिनी राइसमिल, मेसर्स अमित ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स यूनिवर्सल एसोसिएट व मेसर्स एचएल ट्रेडर्स की ओर से अभी तक अपने वाहनों में जीपीएस नहीं लगवाया गया। काम प्रभावित होता देख जिला खाद्य विपणन विभाग ने लापरवाही दिखाने वाले उपरोक्त पांच का ठेका निरस्त कर दिया है। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक गोरखपुर को संस्तुति समेत पत्र भेजते हुए उन्हें काली सूची में डालने की भी मांग की है।
विज्ञापन

ढुलाई से जुड़े वाहनों में जीपीएस अनिवार्य है। इसमें गंभीरता न दिखाने पर पांच का ठेका निरस्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें काली सूची मेंं डलवाने की दिशा में पहल भी तेज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed