{"_id":"691b852599fd2aaba5018bfa","slug":"continuous-action-is-being-taken-against-those-burning-stubble-sdm-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164434-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन
पराली जलाने से रोकने में लापरवाही बरतने पर 4 लेखपालों व पंचायत सचिव के विरुद्ध नोटिस जारी
फरेंदा। पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम क्षेत्र के किसानों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। साथ ही पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में पराली जलाने वाले 60 लोगों के खिलाफ दंडात्मक व विधिक कार्रवाई की गई है। 6 कंबाइन मशीन भी सीज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटना को रोकने में लापरवाही मिलने पर 4 लेखपालों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। अधिक पराली जलाने वाले ग्राम पंचायतों के सचिव को भी नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने कहा कि लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर पराली जलाने से किसानों को रोका जा रहा है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। किसान किसी भी हाल में पराली न जलाएं।