Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consumption of sugar, salt, fried foods, and junk food should be reduced.

Maharajganj News: स्वस्थ जीवनशैली के लिए खानपान और दिनचर्या में करें बदलाव

Sun, 08 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Consumption of sugar, salt, fried foods, and junk food should be reduced.
महराजगंज। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए खानपान और दैनिक आदतों में सकारात्मक बदलाव करना जरूरी है। नियमित संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को जिला अस्पताल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टरों ने कहीं। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ई-कचरा कम करने और उसके उचित प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। वहीं, चीनी, नमक, तले-भुने और जंक फूड का सेवन कम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसके साथ ही रोजाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम, योग या ध्यान करना चाहिए। वरिष्ठ सर्जन डॉ. विभूति शुक्ला ने कहा कि फिट रहने के लिए प्रतिदिन सात से दस हजार कदम चलने की आदत डालनी चाहिए।
डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शरीर की रिकवरी और मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है। ईएनटी सर्जन डॉ. अनिरुद्ध चौहान ने नशे से दूर रहने की सलाह दी। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज जायसवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए तनाव से बचें और सकारात्मक सोच अपनाएं।

वहीं, डॉ. कुंदन झा ने ई-कचरे के उचित प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बेवजह न फेंकें और ई-कचरे का निस्तारण निर्धारित व्यवस्था के तहत करें। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारी और तीमारदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed