फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consumers distressed by unscheduled power cuts; threaten to lay siege to the substation.

Maharajganj News: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, उपकेंद्र घेराव की दी चेतावनी

Sat, 18 Jul 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Consumers distressed by unscheduled power cuts; threaten to lay siege to the substation.
उमस भरी गर्मी में रात में हो रही कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

परसामलिक। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से रात में लगातार हो रही कटौती के चलते लोग उमस भरी गर्मी में रात बिताने को मजबूर हैं। इस वजह से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने सुधार नहीं होने पर उपकेंद्र के घेराव की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार मामले में सबसे बदतर स्थिति उपकेंद्र के परसामलिक फीडर क्षेत्र की है। इस फीडर से क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवतरी, मर्यादपुर, परसामलिक, बभनी, झिगंटी, पड़ौली, महरी समेत दर्जनों गांवों में पिछले दो-तीन दिनों से दिन में तो जैसे-तैसे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। रात होते ही कटौती का सिलसिला शुरू हो जा रहा है और पूरी-पूरी रात जारी रह रहा है। विद्युत आपूर्ति की इस दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ता संतराज प्रसाद, अखिलेश यादव, अजय, कमलेश, श्याम नरायण, मोहन प्रसाद, राजकुमार, श्रवण कुमार, राजू अग्रहरी और संजय अग्रहरी का कहना है कि बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में रात बिताना दूभर हो गया है। बिजली न रहने से न सिर्फ लोगों की नींद हराम हो रही है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर भी इसका सबसे बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय उपकेंद्र के अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी अक्सर फोन नहीं उठाते। फोन यदि उठ गया तो लाइन में खराबी होने का रटा-रटाया बहाना बनाते हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में रात्रि कालीन विद्युत आपूर्ति में तत्काल सुधार नहीं किया गया, तो वे प्रदर्शन करने और उपकेंद्र का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

इस संबंध में पूछे जाने पर ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रजनीश गौड़ ने बताया कि बिजली कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं की जा रही है। मुख्यालय स्तर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed