फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consumers created ruckus in the tehsil due to non-availability of cooking gas.

Maharajganj News: रसोई गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने तहसील में किया हंगामा

Wed, 08 Apr 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Consumers created ruckus in the tehsil due to non-availability of cooking gas.
तहसील पर गैस के लिए हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं से जानकारी लेते तहसीलदार अमित कुमार सिंह
तहसीलदार के आश्वासन पर शांत हुए आक्रोशित उपभोक्ता
विज्ञापन

बुकिंग करके रकम जमा करने के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
निचलौल। क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ता मंगलवार को आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित उपभोक्ता गोलबंद होकर तहसील परिसर पहुंचे और गैस एजेंसी के कर्मियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगे। नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का शोर सुनकर मौके पर तहसीलदार आ पहुंचे। तहसीलदार के काफी प्रयास करने और आश्वासन के बाद उपभोक्ता किसी तरह शांत हुए।
तहसील पर हंगामा कर रहे उपभोक्ता अनिल, गुड्डू, राजेश, सुनीता आदि ने बताया कि वह लोग करीब एक महीने से गैस के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसी के कर्मियों की मनमानी के चलते उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग करने और रकम जमा करने के बाद भी एजेंसी से उन लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि बुकिंग का गैस मोबाइल पर मैसेज के जरिए कई दिन पहले ही डिलेवरी दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं एजेंसी के एक कर्मी ने बातचीत में बताया कि एजेंसी पर हर रोज गैस आ रही है। जिसे नियम के मुताबिक उपभोक्ताओं में वितरित भी किया जा रहा है। एजेंसी पर उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक होने के चलते थोड़ी दिक्कत हो रही है। इसे लगातार सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि आक्रोशित उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द निस्तारण के लिए गैस एजेंसी के कर्मियों से वार्ता की गई। इसके बाद तहसील कर पहुंचे सभी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर गैस वितरण के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed