फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   constraction of bridge aproch pending

दो विभागों के बीच उलझा पुल के एप्रोच का निर्माण

Wed, 19 Oct 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
constraction of bridge aproch pending
दो विभागों के बीच उलझा पुल के एप्रोच का निर्माण
विज्ञापन

लोक निर्माण और सिंचाई विभाग बता रहे एक-दूसरे का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिटिजन फोरम के सदस्य एयरफोर्स के सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर राम प्रकाश गुप्त ने चिउरहा नहर पर 25 लाख से निर्मित पुल का एप्रोच न बनाए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है। सिंचाई विभाग ने बताया है कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग का है। इसके बाद शिकायत लोक निर्माण विभाग से हुई तो लिखकर दे दिया गया कि यह कार्य सिंचाई विभाग का है।

शिकायतकर्ता राम प्रकाश गुप्त ने दोनों विभाग के जवाबों को जिलाधिकारी महराजगंज को ई मेल किया है। अनुरोध किया है कि दोनों विभागों के मध्य कार्य कराने का कौन विभाग जिम्मेदार है। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय, सचिव शमशुल हुदा खान, मीडिया प्रभारी डॉ.शांति शरण मिश्र ने बताया कि फोरम से जुड़े सदस्य इस तरह के मामलों को उठाकर उसके निराकरण का प्रयास करते हैं, उसी क्रम में आईजीआरयस के माध्यम से शिकायत हुई थी। पदाधिकारियों ने बताया कि 25 लाख रुपए से निर्मित पुलिया का अप्रोच अभी तक पेंट नहीं किया गया। सिंचाई विभाग ने पुल की ऊंचाई बढ़ाकर सड़क से ऊंचा कर दिया और 45 डिग्री से अधिक स्लोप बना दिया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच करायी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed