फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consignment of goats and fish recovered on the border, smugglers absconding

Maharajganj News: सरहद पर बकरे व मछली की खेप बरामद, तस्कर फरार

Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Consignment of goats and fish recovered on the border, smugglers absconding
निचलौल। सरहद से दो स्थानों से रविवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने भारत से नेपाल भेजे जा रहे बकरे और मछली की खेप बरामद की है। अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर फरार हो गए। इसके बाद टीम बरामद मछली और बकरा को कब्जे में लेकर निचलौल कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन


एसएसबी द्वितीय कमान अधिकारी वासुपल्ली भोगराजू ने बताया कि रविवार सुबह एसएसबी शीतलापुर की टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सरहद के पिलर संख्या 501/06 से सटे रेंगहिया के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदे 20 बॉक्स में छिपा कर रखी गई एक हजार किलोग्राम मछली व दो पिकअप पर लदे 65 बकरे बरामद किया। वहीं मौके का लाभ लेकर तस्कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि तस्कर बकरा व मछली नेपाल भेजकर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में थे। इसी दौरान एसएसबी के हत्थे चढ़ गए। बरामद बकरे व मछली को वाहनों के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि एसएसबी की ओर से सौंपे गए बकरे और मछली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed