फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   congress workers protested and raised the demand to remove the problems of farmers

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किसानों की समस्याएं दूर कराने की मांग उठाई

Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
congress workers protested and raised the demand to remove the problems of farmers
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : MAHARAJGANJ
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किसानों की समस्याएं दूर कराने की मांग उठाई
विज्ञापन

महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के विरोध व कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि देश के अन्नदाता के रूप में पहचाने जाने वाले किसानों की समस्या जिले में भी निरंतर बढ़ रही है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। धान क्रय केंद्र पर किसानों से जहां कटौती की जा रही है, वहीं गन्ना किसानों का अब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो सका है। निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने भी किसानों की समस्या को बढ़ाने का कार्य किया है। जग्गू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद को फंसाकर जो कार्रवाई की गई है, उस मामले की न्यायिक जांच कराते हुए सच्चाई को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कांग्रेसियों ने जिले में धान क्रय केंद्र के तत्काल खोले जाने, नमी के नाम पर किसानों से मनमानी कटौती को रोके जाने, गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान अविलंब किए जाने, नलकूपों में बिजली के मूल्यों की पुरानी व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की। इस दौरान नागेंद्र शुक्ला, उमेश, सूर्यप्रकाश, आद्या प्रसाद खरवार, रेनू गुप्ता, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कन्नौजिया, अशोक मद्धेशिया, लालमन, ज्ञानचंद, नरेंद्र, मेवालाल, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed