फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress workers protested against the increased price of gas cylinders and inflation.

Maharajganj News: गैस सिलिंडर के बढ़े दाम और महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the increased price of gas cylinders and inflation.
महंगाई को लेकर फरेंदा में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

फरेंदा। गैस सिलिंडर के बढ़े दाम और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को फरेंदा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में तहसील गेट के बाहर एकत्रित होकर हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किए। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन यापन कठिन हो गया है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। इस दौरान यंत्री प्रसाद मौर्य, विनोद सिंह, रामसनेही, अमरनाथ, प्रभाकर, शाह आलम, रमेश श्रीवास्तव, मुन्ना व नरसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed