{"_id":"6ac2bc6b917fb0c8d5057621","slug":"congress-national-spokesperson-and-daughter-of-the-former-mp-supriya-shrinate-said-that-the-former-mp-spent-his-entire-life-fighting-for-the-oppressed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-186390-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूर्व सांसद हर्षवर्धन की 10वीं पुण्यतिथि मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूर्व सांसद हर्षवर्धन की 10वीं पुण्यतिथि मनी
विज्ञापन
पूर्व सांसद हर्षवर्धन को श्रद्धांजलि देतीं सुप्रिया श्रीनेत व अन्य।
फरेंदा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की 10वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके निवास स्थान जंगल जोगियाबारी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। क्षेत्र के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद की पुत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पूर्व सांसद ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों और मजलूमों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। अपने संघर्ष और जनहित के कार्यों के कारण वह आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। इस दौरान
जिलाध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, विनोद गुप्ता, दिलीप चौधरी, यशोदा लाल श्रीवास्तव और सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस दौरान शरद सिंह, डॉ. रामनारायण चौरसिया, रमेश श्रीवास्तव, रामनेवास चौबे, नारद मुनि, नीरज और झिन्ने सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।