फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   congress

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
congress
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पैदल मार्च भी निकाला, राष्ट्रपति को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश जायसवाल को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पैदल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ता कस्बे के विष्णु मंदिर के पास जुटे। यहां से आंबेडकर तिराहा, स्टेशन रोड, शनिचरी ढाला होते हुए तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव त्रिभुवन नरायन मिश्र ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं का रोज बढ़ रही कीमतों से आम जनता परेशान हैं। महंगाई को लेकर सरकार की कोई ठोस नीति नहीं स्पष्ट है। किसान सड़क पर अपनी मांगों लेकर दम तोड़ रहे हैं। बावजूद इसके सरकार जनता की सुधि नही ले रही है। इस दौरान झिनकू चौधरी, भरत भुआल चौधरी, रमेश श्रीवास्तव, मोहम्मद अयूब, हनुमान प्रसाद, रामप्यारे प्रसाद, रामस्वरूप, बाबूराम, झिन्ने सिंह, चंद्रभान चौधरी, बंशराज, नरसिंह, शैलेष गुप्ता, कृष्ण शंकर उपाध्याय, मनुद्दीन, गोरख चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed