फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress and BJP workers clashed

Maharajganj News: कांंग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

Tue, 21 May 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP workers clashed
महराजगंज/मिठौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भेड़िया बकरूवां में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गारंटी योजना फार्म भरवाने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को पकड़ कर थाने लाई। इसको लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में करीब दो बजे भाजपा कार्यकर्ता भेड़िया बकरूवां में प्रचार-प्रसार में निकले थे। आरोप है कि उसी ग्राम सभा में कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में चार युवक कांग्रेस का गारंटी कार्ड (घोषणा पत्र) भर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने चिऊटहां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी निरंजन राय ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक भाग गया। चौकी प्रभारी तीनों युवकों को पकड़कर थाना पर लाए। युवकों की पहचान चौक थाना क्षेत्र के धरमौली थाना क्षेत्र निवासी राजू, इंद्रेश, पन्नेलाल के रूप में हुई। भाजपा के कार्यकर्ता अमरनाथ चौधरी ने सिंदुरिया थाने में शिकायती पत्र देकर पकड़े गए व्यक्तियों पर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की, व एफएसटी के टीम प्रभारी बेद ने सिंदुरिया थाने पर पहुंच कर कांग्रेस गारंटी कार्ड को कब्जे में ले लिया और सिंदुरिया थाने पर एफएसटी प्रभारी बेद ने शिकायती पत्र देकर मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिसवा विधान सभा प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जय, सुनील सिंह, अमरनाथ चौधरी, मंटू, विनीत चौधरी, अलोक, सत्तन अग्रहरी, सरजू कसौधन आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है भेड़िया बकरुआ में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गारंटी कार्ड भरा जा रहा था जो गलत है। उन्होंने पकड़े गए युवकों पर कार्रवाई की मांग की।
----------------------
मामले की जानकारी होते ही पहले जांच कराई गई। इसके बाद आरोपियों पर सिंदुरिया थाने में केस दर्ज कराया गया है। चुनाव के दौरान आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। नियम का उल्लंघन होने पर हर हाल में कार्रवाई होगी।

अनुनय कुमार झा, जिलाधिकारी
----------------------
बेबुनियाद आरोप लगाकर पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी का घोषणा पत्र देना कहां का अपराध है। गठबंधन की बढ़ती ताकत से भाजपा परेशान हो गई है। इससे परेशान किया जा रहा है। जनता यह सब देख रही है।
शरद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
--------------------
गारंटी फार्म भरवाकर जनता को गुमराह किया जा रहा था। यह नियम के खिलाफ है। आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। इसकी जानकारी होते ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। कसूरवारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
संजय कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed