{"_id":"6643de7a2c6f84444106b224","slug":"congress-alliance-candidates-arrived-to-file-nomination-driving-tractors-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122445-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर चलाते नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर चलाते नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी
Wed, 15 May 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम दिन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने फरेंदा विधानसभा से ट्रैक्टर के काफिले के साथ खुद ट्रैक्टर चलाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कई ट्रैक्टर के लंबे काफिले के चलते कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फरेंदा विधान सभा के अपने गांव से सटे महदेवा चौराहे से समर्थकों के साथ सैकड़ों ट्रैक्टर के काफिले के साथ नामांकन के लिए निकले वीरेंद्र चौधरी का जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वो समर्थकों के साथ जवाहर लाल नेहरु पीजी काॅलेज के खेल मैदान में आयोजित नामांकन सभा में पहुंचे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर रोका जुलूस तो भड़के कार्यकर्ता
महराजगंज। नामांकन दाखिल करने जा रहे गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के ट्रैक्टर जुलूस को सुरक्षा कर्मियों ने कलक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वीरेंद्र चौधरी पैदल ही समर्थकों के साथ नामांकन के लिए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंच पर बिगड़ी पूर्व सांसद की तबियत, अस्पताल में भर्ती
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरु पीजी काॅलेज के खेल मैदान में आयोजित गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन सभा मंच पर पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडके मंच पर पहुंचे। मंच पर भीड़ बढ़ गई। इसी बीच मंच पर बैठे पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह को बेचैनी होने लगी। इसके बाद गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने पूर्व सांसद को मंच से पकड़कर नीचे उतारा। इस दौरान एंबुलेंस में ही उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद