फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress accuses the government of increasing inflation

Maharajganj News: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया महंगाई बढ़ाने का आरोप

Sat, 02 May 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Congress accuses the government of increasing inflation
महराजगंज। राहुल गांधी द्वारा हाल ही में दिए गए बयान के बाद गैस सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका जताई गई थी और अब सरकार ने इसकी शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन



विजय सिंह ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलिंडर पर 993 रुपये और 5 किलो के छोटे सिलेंडर पर 263 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कांग्रेस शासनकाल में मामूली बढ़ोतरी पर भी विरोध होता था जबकि अब बड़ी बढ़ोतरी के बावजूद सरकार चुप है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ महीने में कामर्शियल सिलिंडर के दामों में लगभग 1400 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे चाय, मिठाई और नमकीन जैसे रोजमर्रा के सामान भी महंगे होंगे। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी जल्द बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन




विजय सिंह ने कहा कि कोविड काल और खाड़ी क्षेत्र में तनाव शुरू होने से पहले तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के दौरान भारी मुनाफा कमाया, लेकिन इसका लाभ आम जनता को नहीं दिया गया। अब कीमतें बढ़ने पर पूरा बोझ जनता पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग पर संकट गहरा रहा है और कई लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed