{"_id":"6477a0f220428f79c6061034","slug":"congestion-of-vehicles-on-service-lane-maharajganj-news-c-7-1-188705-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पार्किंग की व्यवस्था नहीं, सर्विस लेन पर वाहनों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पार्किंग की व्यवस्था नहीं, सर्विस लेन पर वाहनों का जमावड़ा
Thu, 01 Jun 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगर के एसबीआई बैंक के पास सर्विस लेन पर खड़ा वाहन।संवाद
बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने के कारण राहगीरों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में सक्सेना चौराहे से लेकर हनुमानगढ़ी व निचलौल रोड पर अक्सर जाम लग जाता है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सर्विस लेन पर ही वाहन खड़ा करना लोगों की मजबूरी है। बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को समस्या होती है। सर्विस लेन पर कभी-कभी ऐसा जाम लगता है कि 500 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट से ज्यादा लग जाता है।
हनुमानगढ़ी चौराहा, नगर सक्सेना चौक, रोडवेज बस स्टेशन, मउपाकड़ आदि प्रमुख स्थानों पर सड़क की पटरियों पर वाहन खड़ा करने व अस्थायी दुकान लगाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। सबसे अधिक परेशानी नगर पालिका गेट के सामने होती है। यहां सामने ही निबंधक कार्यालय है। यहां आने-जाने वालों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए अक्सर लोगों को जाम की समस्या जूझना पड़ता है।
सक्सेना नगर के महेंद्र ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने के कारण यह समस्या होती है। निबंधक कार्यालय के सामने ज्यादा समस्या होती है। राम प्रसाद ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए कारगर पहल नहीं की जा रही है। कई बार पुलिस की ओर से अभियान चलाकर वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की जाती है। कुछ दिन बाद फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन
सदर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस हर संभव प्रयास करती है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। लोगों से अपील है कि सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन न खड़ा करें।