{"_id":"67c8a5898fa6ad5640037408","slug":"conductors-will-carry-medical-boxes-in-the-bus-maharajganj-news-c-206-1-go11002-144028-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस में उपचार पेटिका लेकर चलेंगे परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस में उपचार पेटिका लेकर चलेंगे परिचालक
Thu, 06 Mar 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम की बसों में अब परिचालक उपचार पेटिका लेकर चलेंगे। इसके लिए निगम के राज्य प्रबंधक ने निर्देश जारी करते हुए डिपो को पत्र भेजा है। महराजगंज डिपो की सभी 62 बसों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एआरएम को निर्देश दिया गया है।
रोडवेज बसों में चालक सीट के पीछे उपचार पेटिका होती है, लेकिन रखरखाव पर विशेष ध्यान न होने के कारण बाॅक्स में कुछ होता ही नहीं था। बसों में सुविधा, सहूलियत सुनिश्चित करने के क्रम में इसकी जिम्मेदारी अब परिचालकों को सौंप दी गई है। जांच के दाैरान परिचालक के पास यह किट नहीं मिली तो कार्रवाई होगी।
वहीं नई बसों में दवाएं फर्स्ट एड बॉक्स में ही लाॅक रखी जाएंगी, जिसकी चाभी परिचालक के पास रहेगी। आदेश में कहा गया है कि फर्स्ट एड किट बॉक्स में रखने की बजाय उसे परिचालक के हवाले कर दिया जाए। बस में चढ़ते उतरते समय हल्की फुल्की चोट लगने पर त्वरित उपचार मिल सकेगा। गर्मी को देखते हुए फर्स्ट एड किट में इलेक्ट्राल पाउडर और बैंडेज भी रखने के निर्देश हैं।