{"_id":"6af7743ffba99249350754bf","slug":"conclusion-of-the-gorakhpur-zone-police-inter-district-cricket-tournament-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-189155-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर को 110 रन से हराकर गोंडा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर को 110 रन से हराकर गोंडा बना चैंपियन
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा-धनेई स्टेडियम में आयोजित गोरखपुर जोन पुलिस की वार्षिक अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में गोंडा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 110 रन से करारी शिकस्त दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोंडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 183 रन बनाए। इसमें अमित ने 54 रन, रिषेंद्र ने 48 व अरविंद राय ने 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गोरखपुर के रवि चौधरी, विनोद व दीपक ने दो-दो विकेट एवं रामनिवास और हरिनयन ने एक-एक विकेट लिया। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 13 ओवर में 74 रन ही बना सकी। गोरखपुर के धीरज ने 23, दीपक ने 10 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। गोंडा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिषेंद्र ने चार, अनिलेश ने तीन, अमित ने दो व अरविंद राय ने एक विकेट लिया।
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा गया। गोंडा के रिषेन्द्र (सूरज) को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 48 रन बनाने के साथ चार विकेट भी हासिल किए। वहीं, गोंडा के अरविंद राय को प्लेयर ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 69 रन बनाने के साथ 12 विकेट चटकाए। गोंडा के ही अमित गोंड को 108 रन बनाने पर बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में डीआईजी एस चन्नप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की।