फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Computer operator embezzled Rs 23 lakh from students' fees by giving fake receipt

Maharajganj News: कंप्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी रसीद देकर हड़प लिए छात्रों की फीस के 23 लाख

Tue, 30 Jan 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 30 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Computer operator embezzled Rs 23 lakh from students' fees by giving fake receipt
महराजगंज।
विज्ञापन

ऑलमाइटी डिग्री काॅलेज, बृजमनगंज के कंप्यूटर ऑपरेटर ने चार साल में फर्जीवाड़ा कर बच्चों की फीस के 23 लाख रुपए गबन कर लिए। मामले की जानकारी के बाद कॉलेज प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ऑलमाइटी डिग्री कालेज बृजमनगंज की प्रबंधक नाजमा खातून ने बताया कि करीब एक महीने पहले कुछ छात्रों की फीस रसीद की जांच के दौरान रसीद के गड़बड़ होने का शक हुआ। उसकी जांच कराई गई तो बड़ा मामला सामने आया। पता चला कि इसके पीछे कॉलेज में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर लेहरा बाजार के फुलमनहा टोला निवासी जितेन्द्र कुमार पटवा का हाथ है। वह विद्यार्थियाें को फर्जी रसीद देकर फीस की रकम हड़प रहा है। उसने एडमिन से धोखा देकर पासवर्ड प्राप्त कर लिया और उसका दुरुपयोग करते हुए छात्र छात्राओं की ओर से जमा शुल्क में हेरा फेरी करता। यह फर्जीवाड़ा करीब चार साल से चल रहा है, जिसमें सत्र 2020-21 में उसने 87,800 रुपये, सत्र 2021-22 में 4,34,300 रुपये, सत्र 2022-23 में 7,34,949 रुपए और सत्र 2023-24 में 10,76,210 रुपये का गबन किया।
विज्ञापन

प्रबंधक के अनुसार, जब जितेन्द्र को उसका गड़बड़ी बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई तो वह अपने भाई के साथ विद्यालय पर आया और चार लाख रुपये वापस कर माफी मांगने लगा। शेष रकम अदा करने के लिए एक माह का समय मांगा। लेकिन समय बीत जाने पर भी पैसा वापस नहीं कर रहा है और पैसा हड़प कर जाना चाहता है। प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने आरोपी कम्प्यूटर आपरेटर जितेन्द्र कुमार पटवा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed