फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   computer arrangement for kasturaba schools

Maharajganj News: तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगी कस्तूरबा की 1,300 बालिकाएं

Sun, 05 Feb 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
computer arrangement for kasturaba schools
जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे छह-छह कंप्यूटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में दक्ष किया जाएगा। सभी 13 कस्तूरबा विद्यालयों में छह-छह कंप्यूटर दिए जाएंगे। ताकि बालिकाओं को उससे जोड़ते हुए उन्हें दक्ष किया जा सके।

जिले के निचलौल ब्लॉक में दो तथा शेष 11 ब्लॉकों में एक-एक बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने की पहल की जानी है। अभी तक सभी कस्तूरबा विद्यालयों में महज तीन-तीन कंप्यूटर थे। इससे बालिकाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण नहीं प्राप्त हो पाता था। अब छह-छह कंप्यूटर मिल जाने से सभी विद्यालयों में कंप्यूटर की संख्या नौ हो जाएगी तथा एक-एक कंप्यूटर पर दस से 11 बालिकाओं को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया जा सकेगा। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में दक्षता प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


1,300 बालिकाओं को मिलेगा लाभ
13 कस्तूरबा में कंप्यूटर दिए जाने से वहां अध्ययनरत कुल लगभग 1,300 बालिकाओं को सीधे तौर पर लाभान्वित किया जा सकेगा।
कोट
कस्तूरबा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को बेहतर ढंग से शिक्षित करने के लिए विभाग गंभीर है। उन्हें अच्छी से अच्छी सुविधा प्राप्त हो, इस दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निरंतर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed