{"_id":"62e03b846ec1fe7acb7fd24b","slug":"compulsory-retirement-recommended-on-leave-application-maharajganj-news-gkp445052013","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: दरोगा ने मांगी छुट्टी तो सीओ ने कर दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: दरोगा ने मांगी छुट्टी तो सीओ ने कर दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति, जांच शुरू
Wed, 27 Jul 2022 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:58 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि क्षेत्राधिकारी ने इस तरह की टिप्पणी किन परिस्थितियों में कर दी, इसकी जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को बीमारी का हवाला देकर क्षेत्राधिकारी से छुट्टी मांगना महंगा पड़ गया। क्षेत्राधिकारी ने सब इंस्पेक्टर को 10 दिन की छुट्टी के साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की भी सिफारिश कर दी। क्षेत्राधिकारी के आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एएसपी को सौंप दी है।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर लल्लन राम ने क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे को छुट्टी के लिए प्रार्थनापत्र सौंपा। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उसे घबड़ाहट होती है। कैंसर का ऑपरेशन भी कराया है। उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर ने बेड रेस्ट करने को कहा है। ऐसी स्थिति में 10 दिन की छुट्टी दी जाए। क्षेत्राधिकारी ने सब इंस्पेक्टर को 10 दिन की छुट्टी के साथ ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश भी जारी कर दिया।