फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint of substandard material used in the construction of Kali Mata Temple, inquiry committee formed

Maharajganj News: काली माता मंदिर के निर्माण में अधोमानक सामग्री की शिकायत, जांच समिति गठित

Tue, 09 Dec 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Complaint of substandard material used in the construction of Kali Mata Temple, inquiry committee formed
दो सदस्यीय समिति टीम जांच कर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत चौक क्षेत्र में वंदन योजना के तहत काली माता मंदिर परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। सोशल मीडिया पर अधोमानक सामग्री के उपयोग से जुड़ी खबर वायरल होने के बाद अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर तत्काल स्थलीय जांच के निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) डॉ. प्रशांत कुमार ने अपर उप जिलाधिकारी सदर प्रेमशंकर पाण्डेय व जल निगम (ग्रामीण) के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार मौर्या को संयुक्त रूप से जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि नगर पंचायत चौक में चल रहे निर्माण कार्य में मानक से कम गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किए जाने संबंधी वायरल समाचारों की सटीकता की पुष्टि की जाए। मौके पर जाकर विस्तृत जांच की जाए। एसडीएम ने पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि दोनों अधिकारी सात दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

वर्जन
निर्माण कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएंगी। इस प्रकरण के जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित किया गया है जो मौके जाकर जांच करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed