{"_id":"6a402c6f06b825b3d30191f7","slug":"complaint-filed-alleging-sexual-exploitation-under-the-pretext-of-marriage-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180084-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन
भिटौली थाना क्षेत्र की महिला ने निचलौल के युवक पर लगाया आरोप
18 माह पहले एक निजी अस्पताल में हुई थी मुलाकात
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र की एक तलाकशुदा महिला ने निचलौल क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला के अनुसार, करीब 18 माह पहले वह अपनी बहन का प्रसव कराने महराजगंज स्थित एक निजी अस्पताल गई थी। वहीं उसकी मुलाकात अस्पताल में कार्यरत निचलौल क्षेत्र के एक युवक से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ समय बाद उसने शादी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।
महिला का आरोप है कि शादी का विश्वास दिलाकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी युवक को हुई तो उसने शादी का आश्वासन देते हुए दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार जब उसने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने का दबाव बनाया तो युवक और उसके परिजनों का रवैया बदल गया। महिला ने आरोप लगाया है कि 24 जून को जब वह युवक के घर शादी की बात की तो युवक तथा उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।