फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint alleging obstruction in the construction of the boundary wall for a water tank.

Maharajganj News: पानी टंकी निर्माण के बाउंड्रीवाल निर्माण में बाधा डालने का आरोप, शिकायत

Sat, 18 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Complaint alleging obstruction in the construction of the boundary wall for a water tank.
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया करन्जहां का मामला, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया करन्जहां के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी की बाउंड्रीवाल निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाकर शिकायत की। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व ग्राम प्रधान एवं उनके समर्थक निर्माण कार्य रुकवा रहे हैं, इससे परियोजना अधर में लटकी हुई है।

बृजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम पिपरिया करन्जहां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ प्रस्तावित भूमि में आने-जाने का रास्ता देने की मांग करते हुए करीब एक वर्ष से निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं, जबकि संबंधित भूमि का सीमांकन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया था तब जाकर निर्माण कार्य शुरू हुआ। आरोप है कि 5 जुलाई को कुछ लाठी-डंडे के साथ पहुंची महिलाओं ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और मजदूरों व ठेकेदार को धमकाया। इसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों, विशेष रूप से जूनियर इंजीनियर की उदासीनता और कथित मिलीभगत के कारण मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और पुलिस में भी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। ज्ञापन देने के दौरान रामदवन मौर्य, अवधनारायण, रामाश्रय, रामसूरत पटेल, श्यामसुंदर, हरिलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed