फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint against village heads will now be accepted only on affidavit

Maharajganj News: ग्राम प्रधानों के खिलाफ अब हलफनामे पर ही मान्य होगी शिकायत

Fri, 08 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Complaint against village heads will now be accepted only on affidavit
महराजगंज। प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों के खिलाफ होने वाली शिकायतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पंचायती राज निदेशालय की ओर से समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि अब ग्राम प्रधानों के खिलाफ कोई भी शिकायत तभी स्वीकार की जाएगी, जब वह संबंधित ग्राम सभा के निवासी की ओर से हलफनामे के साथ की गई हो। इसके साथ ही फर्जी शिकायत की स्थिति में शिकायतकर्ता के खिलाफ विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। संयुक्त निदेशक (पंचायती राज), उत्तर प्रदेश, एसएन सिंह की ओर से 31 जुलाई को जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह साफ किया गया है कि शासन के पत्र 10 जुलाई के अंतर्गत यह निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश का आधार ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय की ओर से छह जून को भेजा गया पत्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed