{"_id":"6820f3e0f00da521c504c0bb","slug":"complain-about-food-items-through-qr-code-quick-investigation-will-be-done-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148933-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य पदार्थ की क्यूआर कोड से करें शिकायत, होगी त्वरित जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य पदार्थ की क्यूआर कोड से करें शिकायत, होगी त्वरित जांच
Mon, 12 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 12 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अगर आपको कोई दुकानदार खराब क्वालिटी का सामान दे रहा है तो आप इसकी शिकायत क्यूआर कोड से कर सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए विभाग जल्द सभी दुकानों पर क्यूआर कोड लगवाएगा।
विभाग 24 घंटे के भीतर क्यूआर कोड से मिलने वाली शिकायतों का समाधान करेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से मिलावटी, दूषित व मानकविहीन खाद्य की बिक्री की रोकथाम के लिए कदम उठाया गया है।
विभाग की ओर से प्रत्येक दुकान पर क्यूआर कोड चस्पा कर ग्राहकों को ऑनलाइन शिकायत की सुविधा प्रदान की जाएगी। खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह होने पर ग्राहकों को शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
दुकान पर ही स्टीकर चस्पा रहेगा, जिसपर दुकानदार का एफएसएसएआई नंबर व नाम भी दर्ज रहेगा। ग्राहक क्यूआर कोड स्कैन कर खरीदे गए खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक दे सकते हैं। इससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी और शिकायत करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।