{"_id":"6446d7b49bbcc778a60b2d66","slug":"compaigen-for-alapsankhyak-vote-maharajganj-news-c-7-gkp1031-138168-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने में जुटे हर दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने में जुटे हर दल
Tue, 25 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। शहर में नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए हर दल के उम्मीदवार रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। सपा के उम्मीदवार की विशेष नजर अल्पसंख्यक वोट बैंक पर है। वहीं, भाजपा, कांग्रेस और आप के अलावा अन्य दलों के उम्मीदवार भी अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने में जुटे हुए हैं।
नगर पंचायत के जिगनहवा, बरगदवा, महाशय, मियां, हर्रेडिह, घोड़हवा, कोर्ट, पांडेय, हिंदी, आजाद, लोहिया, कृष्णा नगर, मारवाड़ी सहित कुल 13 वार्डों में करीब 17,600 मतदाता हैं। इसमें से करीब 2,500 अल्पसंख्यक मतदाता हैं। हालांकि, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें दो अग्रहरी, दो मद्धेशिया, दो कसौधन तथा एक ब्राह्मण हैं। जबकि अल्पसंख्यक समुदाय से कोई उम्मीदवार नहीं है।
ऐसे में सभी दलों के उम्मीदवार अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अब हर दल के उम्मीदवारों इन गलियों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। लोगों को गले लगाकर और महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं।