{"_id":"65b60c53373c1fad92097406","slug":"common-people-honored-the-players-who-participated-in-the-national-athlete-competition-2024-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आमजन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आमजन ने किया सम्मानित
Sun, 28 Jan 2024 01:43 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी,चौक बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी,चौक बाजार
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:43 PM IST
सार
लंबी कूद में रिंका यादव को गोल्ड, प्रिया राजभर को 600 मीटर दौड़ में गोल्ड, उजाला को 400 मीटर में गोल्ड मिला था। इसी जीत के साथ राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए महाराजगंज के चौक नगर पंचायत की तीनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
नगर पंचायत चौक में राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में चयन होने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली तीन खिलाड़ियों का चौक के स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। यह तीनों खिलाड़ी चौक नगर पंचायत के सोनाड़ी खास के निवासी हैं। खेल प्रशिक्षक कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि इन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
लंबी कूद में रिंका यादव को गोल्ड, प्रिया राजभर को 600 मीटर दौड़ में गोल्ड, उजाला को 400 मीटर में गोल्ड मिला था। इसी जीत के साथ राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिभाग करने के लिए चयन भी हुआ है। सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक समेत सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. राम ललित राव, दीपू, संदीप राजभर, मुन्ना लाल चौधरी, अनवर अली, शेरु, संजय, रामाश्रय यादव, सभासद त्रिभुवन गुप्ता मौजूद रहे।