फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committees checked fertilizer stock, communicated with farmers

Maharajganj News: समितियों पर खाद के स्टाक की जांच, किसानों से किया संवाद

Wed, 13 Aug 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Committees checked fertilizer stock, communicated with farmers
महराजगंज/फरेंदा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को तहसील फरेंदा में विभिन्न समितियों का निरीक्षण कर उर्वरक उपलब्धता और वितरण की जांच की।
विज्ञापन

गोपलापुर दूबे, आनंदनगर और परसा बेनी सहकारी समिति की जांच की के दौरान खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर आदि की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली आदि की जांच की और किसानों से वार्ता भी की।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले गोपलापुर दूबे सहकारी समिति का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और खाद के उपलब्धता को देखा। उन्होंने वितरण प्रणाली की जानकारी ली। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि किसानों को टोकन के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरित किया जा रहा है। साथ ही लेखपाल, पुलिस और अन्य ब्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समितियों पर पेयजल आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आनंदनगर और परसा बेनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लाइन में लगे किसानों के अभिलेखों को देखा और आश्वस्त करते हुए कहा कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप ही खाद को खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed