फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committee of Veterans of India and Nepal to be formed

Maharajganj News: भारत और नेपाल के पूर्व सैनिकों की गठित होगी समिति

Fri, 19 Jun 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Committee of Veterans of India and Nepal to be formed
नौतनवा। नगर स्थित गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त भारत और नेपाल के पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर समस्याओं के समाधान और भारतीय सेना से जुड़े पूर्व सैनिकों का एक संगठन बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति नौतनवा के अध्यक्ष नर बहादुर राना एवं संयुक्त भूतपूर्व सैनिक कार्य समिति नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भेष शंकर पूरी की उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नर बहादुर राना ने कहा कि कैंटीन का सामान नेपाल में ले जाने के दौरान रोका-टोकी होने के कारण नेपाल में रहने वाले भारतीय सेना के करीब पांच हजार पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों को कैंटीन की सुविधाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय है। इसका समाधान निकालने के लिए जीआरडी कुनरा घाट के सेनानायक की पहल पर अगले माह से गोरखपुर से सोनौली सीमा तक एक विशेष बस की निःशुल्क सेवा शुरू कराई जा रही है, जो कैंटीन का सामान लेकर सीधे सीमा तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही दोनों देशों के पूर्व सैनिकों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके भारत और नेपाल के रहने वाले पूर्व सैनिकों का एक संगठन बनाने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले माह नेपाल में आयोजित बैठक के दौरान ही समिति का गठन किया जाएगा। इस दौरान मोहन थापा, डमर बहादुर गुरुंग, रामकुमार थापा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed